Shocking... 22 सालों से नहीं नहाया बिहार का ये बुजुर्ग, अनूठी प्रतिज्ञा पूरी होने पर ही शरीर पर डालेंगे पानी

Thursday, Jul 28, 2022-01:30 PM (IST)

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक बुजुर्ग पिछले 22 सालों से नहीं नहाया है। इतना ही नहीं उसने अपनी पत्नी और बेटों की मौत पर भी अपने शरीर पर पानी नहीं डाला। वहीं इस शख्स के ना नहाने के पीछे भी एक बहुत बड़ा कारण है।

दरअसल, गोपालगंज निवासी 62 वर्षीय धर्मदेव राम पिछले 22 साल से नहाया नहीं है। साथ ही वह अभी भी ना नहाने की जिद्द पर अड़ा है। इससे भी ज्यादा हैरतअंगेज बात तो यह है कि शख्स के शरीर से बदबू आती है पर वो अब तक बीमार नहीं पड़ा है। धर्मदेव राम के ना नहाने के पीछे एक अनूठी प्रतिज्ञा है। उनका कहना है कि जब तक महिलाओं के साथ अत्याचार, जमीन विवाद और जीव हत्या खत्म नहीं होगी, वो नहीं नहाएंगे। यह 3 मांगे पूरी होने के बाद ही वो अपने शरीर पर पानी डालेंगे।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मानसिक रूप से बीमार होने के कारण वह न नहाने की जिद कर रहे हैं। बता दें कि धर्मदेव के ना नहाने की वजह से उनकी नौकरी चली गई. वो कोलकाता में एक जूट फैक्ट्री में काम करते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static