DularChand Murder Case: "जब तक पांचों को फांसी नहीं, तब तक ब्रह्मभोज नहीं", बोला दुलारचंद का पोता

Sunday, Nov 02, 2025-01:44 PM (IST)

DularChand Murder Case: जन सुराज के समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में पूर्व विधायक और जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद मृतक के पोते नीरज ने रविवार को कहा कि जब तक ‘‘सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और उन्हें फांसी की सजा नहीं दी जाती'', तब तक परिवार ब्रह्मभोज का आयोजन नहीं करेगा। 

मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी और स्थानीय बाहुबली अनंत सिंह को इस मामले में दर्ज एक प्राथमिकी में चार अन्य लोगों के साथ आरोपी बनाया गया है। यह प्राथमिकी नीरज की शिकायत पर दर्ज की गई थी। 

नीरज ने  कहा, ‘‘हम मांग कर रहे हैं कि मेरे दादा की हत्या में शामिल सभी पांच लोगों को गिरफ्तार किया जाए। विरोधियों ने प्रशासन की मदद से मेरे दादा की हत्या कराई। जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी नहीं दी जाती, हम ब्रह्मभोज नहीं करेंगे।'' 

पुलिस ने बताया कि अनंत सिंह के अलावा दो अन्य आरोपियों मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तीनों को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी जद(यू) के टिकट पर मोकामा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार देर रात इस मामले में गिरफ्तार किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static