उपेंद्र कुशवाहा ने जो मुद्दे उठाए हैं, उसका जवाब नीतीश कुमार को देना चाहिएः सुशील मोदी

1/25/2023 11:45:39 AM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा उपेंद्र कुशवाहा ने जो मुद्दे उठाए हैं, उसका जवाब नीतीश कुमार को देना चाहिए। साथ ही कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने इस बात को कहा कि जनता दल यूनाइटेड कमजोर हो रही है तो इसमें गलत क्या है, अगर जनता दल यूनाइटेड कमजोर नहीं होती तो गोपालगंज और कुढ़नी में चुनाव क्यों हार जाती।

नीतीश एक बार फिर लालू यादव को देने जा रहे हैं धोखा: सुशील मोदी
सुशील मोदी ने कहा कि जगदानंद सिंह ने नवंबर महीने में एक चैनल को साक्षात्कार दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था 2023 के शुरुआत में तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे और नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति करेंगे और खुद नीतीश कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव 2025 का नेतृत्व करेंगे तो कोई न कोई डील तो हुआ है और दोनों पार्टी के मर्जर को लेकर भी सहमति बनी थी। यह बात अलग है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से लालू यादव को धोखा देने जा रहे हैं। इंतज़ार कीजिए लालू यादव के लौटने का, जो डील हुई है अगर उसके मुताबिक काम नहीं हुआ तो नीतीश कुमार को कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। आगे सुशील मोदी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने इस बात को कहा कि जनता दल यूनाइटेड कमजोर हो रही है तो इसमें गलत क्या है, अगर जनता दल यूनाइटेड कमजोर नहीं होती तो गोपालगंज और कुढ़नी में चुनाव क्यों हार जाती।

जदयू कमजोर हो रही हैः उपेंद्र कुशवाहा
बता दें कि जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उनके गुरु और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘राजनीतिक रूप से कमजोर’ करने की ‘साजिश’ के तहत उनको पार्टी में कमजोर किया गया। संवाददाताओं से बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यदि उन्हें एक मौका दिया जाये तो वह सभी गलतफहमियों को दूर करने के लिए तैयार हैं। वहीं इसके पहले दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से कुशवाहा की मुलाकात को लेकर कई लोगों की त्योरियां चढ़ गई थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static