CM नीतीश ने अपनी धर्मपत्नी मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

5/15/2023 10:09:34 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी मंजू कुमारी सिन्हा को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नीतीश कुमार ने रविवार को 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग जाकर अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

इसके बाद मुख्यमंत्री मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग से अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुंचकर स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी एवं अपने पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार, बड़े भाई सतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल्याण बिगहा स्थित अपने पुश्तैनी गांव के देवी मंदिर में राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

PunjabKesari

इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया एवं जितेन्द्र कुमार, विधान पार्षद रीना यादव, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं ललन सररफ, पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static