पहले SIT को गुमराह किया, फिर पुलिस पर ही चला दी गोली; हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल

Friday, May 22, 2026-02:09 PM (IST)

Jehanabad Encounter: बिहार के जहानाबाद जिले में हत्या के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने हथियार बरामदगी के लिए ले जाते समय पुलिस टीम पर गोली चला दी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 

घायल आरोपी की पहचान बिक्कू उर्फ रावण के रूप में हुई है। उसका इलाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जहानाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसके लिए विशेष वार्ड बनाया गया है और आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने कहा, "आरोपी की निशानदेही पर पुलिस उसे अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव ले गई थी। झाड़ियों से हथियार बरामद होते ही उसने पुलिस दल पर गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी।" 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी ने पहले मामले के खुलासे के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) को गुमराह करने की कोशिश की और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ले गया। बाद में वह नहर के पास छिपाकर रखे गए हथियार तक पुलिस को ले गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिक्कू, मंगलवार को भेलावर में दीपक नामक व्यक्ति की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी है। उसे को जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static