CBI के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

Friday, Apr 16, 2021-01:42 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा कि रंजीत सिन्हा वर्ष 1974 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे। उन्होंने सीबीआई निदेशक और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक जैसे कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके निधन से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static