Nitish Kumar ने प्रदेश एवं देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Tuesday, Mar 07, 2023-08:30 AM (IST)

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

कुमार ने सोमवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिन्दगी में खुशियों का नया रंग लेकर आएगा। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक-दूसरे के प्रति प्रेम-सछ्वाव का व्यवहार रखते हैं। लोग आपस में मिल-जुलकर खुशियां बांटते हैं।

वहीं मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सछ्वाव के साथ मनाने की अपील की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static