7 मार्च को इंग्लैंड के दौरे पर जाएंगे नीतीश कुमार, साइंस सिटी का करेंगे भ्रमण

3/1/2024 5:20:34 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 मार्च से इंग्लैंड के दौरे पर जा रहे हैं। इस बात की सूचना राज्यसभा निर्वाचित सांसद संजय झा ने दी।

संजय झा ने कहा कि आगामी 7 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंग्लैंड जाएंगे, वहां वो साइंस सिटी का भ्रमण करेंगे। उन्होंने कहा कि पटना में देश की सबसे बड़ी साइंस सिटी 17 एकड़ में बनाई जा रही है। इसी की रूप रेखा का जायजा लेने मुख्यमंत्री इंग्लैंड जाएंगे। इंग्लैंड में मुख्यमंत्री कई उद्यमियों से भी मिलेंगे, जहां वो उन्हें बिहार में इन्वेस्ट करने का न्योता देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static