राजगीर में ''शीशे के पुल'' से प्राकृतिक छटा का आनंद उठा सकेंगे पर्यटक, CM ने किया ‘नेचर सफारी'' का उद्घाटन

Saturday, Mar 27, 2021-11:39 AM (IST)

राजगीरः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राजगीर में ‘नेचर सफारी' का उद्घाटन करते हुए इसे आम लोगों को समर्पित किया। यहां पर्यटक ‘ग्लास स्काई वॉक यानी शीशे के पुल' से प्राकृतिक छटा देखने समेत अन्य गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं।
PunjabKesari
नेचर सफारी में ग्लास स्काई वॉक (जीएसडब्ल्यू), झूलता पुल, जिप लाइन साइकिल, एडवेंचर पार्क, तितली जोन और प्राकृतिक शिविर क्षेत्र हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह देश में पहला ग्लास स्काई वॉक है। इसको लेकर कुछ दुविधा थी कि वह दूसरा हो सकता है लेकिन तथ्य यह है कि हर जगह जिसकी चर्चा हो रही है वह देश का एकलौता ग्लास स्काई वॉक है।'' उन्होंने कहा कि ‘जू (चिड़ियाघर) सफारी' का उद्घाटन भी जल्द होगा।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा के इतंजाम किए गए हैं और ग्लास स्काई वॉक पर एक साथ कितने लोग जा सकते हैं, इसकी संख्या भी सीमित की गई है। उन्होंने कहा कि नेचर (प्राकृतिक) सफारी दिन के समय होगी और यहां आने वाले लोगों को इस इलाके में जाने के लिए टिकट लेना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई इस इलाके में पैदल चलना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है और अगर कोई साइकिल से घूमना चाहता/चाहती है तो वह साइकिल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां खाने की भी व्यवस्था है।''
PunjabKesari
नीतीश कुमार ने कहा कि इसे प्राकृतिक वातावरण में बनाया गया है, इसलिए इसका नाम नेचर सफारी रखा गया है लेकिन भविष्य में इसका नाम किसी महान हस्ती के नाम पर रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यहां जू सफारी का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा और आने वाले कुछ महीनों में उसे लोगों को समर्पित किया जाएगा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तारकेश्वरी प्रसाद और पर्यावरण व वन मंत्री नीरज सिंह बबलू भी मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static