बाढ़ के खतरे के बीच CM नीतीश का अचानक निरीक्षण, गंगा पथ पहुंच खुद लिया हालात का जायजा
Thursday, Jul 03, 2025-05:46 PM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक जेपी गंगा पथ पहुंचे। उन्होंने बाढ़ के पानी से बढ़ते जल स्तर का जायजा लिया। वही जेपी गंगा पथ पर हो रहे निर्माण का भी निरीक्षण किया।
बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अक्सर तेजस्वी यादव यह कहकर तंज करते रहे हैं कि उन्हें बिहार से कोई मतलब नहीं है। वह थक गए हैं निष्क्रिय हो गए हैं। लेकिन आज उनका अचानक यह दौरा इसके विपरीत है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की जानकारी लेते नजर आए। उन्होंने अधिकारियों से हर स्थिति की जानकारी ली और दिशा निर्देश भी दिए।
वही इस दौरान उन्होंने गंगा के बढ़ते जलस्तर का भी मुआयना किया। बताते चलें कि इस वक्त राज्य में जगह-जगह बारिश हो रही है इससे गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है।