बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का लोकार्पण 29 जुलाई को, वैशाली बनेगा वैश्विक बौद्ध विरासत का नया केंद्र

Monday, Jul 28, 2025-09:21 AM (IST)

पटना:बिहार की ऐतिहासिक धरती वैशाली अब वैश्विक बौद्ध मानचित्र पर एक नई पहचान स्थापित करने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का लोकार्पण 29 जुलाई 2025 को किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर दुनिया भर के लगभग 15 देशों के बौद्ध धर्मावलंबी और भिक्षु बिहार की इस पावन भूमि पर एकत्र होंगे।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक संदेश में बताया कि उन्होंने स्वयं इस भव्य स्मृति स्तूप के निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की ताकि यह निर्माण समय पर, विशिष्ट और पारंपरिक रूप से पूरा हो सके। राजस्थान के गुलाबी पत्थरों से बने इस स्तूप का निर्माण 72 एकड़ में किया गया है, जो पर्यावरण अनुकूल भी है और पर्यटन के लिहाज से भी अत्यंत आकर्षक।

यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप, वैशाली का 29 जुलाई 2025 को लोकार्पण होने जा रहा है। इस लोकार्पण समारोह में दुनिया भर के करीब 15 देशों के बौद्ध धर्मावलंबी और बौद्ध भिक्षु बिहार आ रहे हैं। यह हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव का क्षण… pic.twitter.com/PJDdTso32g

— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 28, 2025

 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्मृति स्तूप के प्रथम तल पर भगवान बुद्ध का पावन अस्थि कलश स्थापित किया गया है, जो इस स्थल का प्रमुख केंद्र बिंदु होगा। यह वही प्रामाणिक अस्थि अवशेष है जो वैशाली के 'मड स्तूप' से प्राप्त हुआ था, जिसका उल्लेख चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी अपनी यात्रा वृतांत में किया था।

PunjabKesari

वैशाली का यह नया स्तूप न केवल बिहार की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, बल्कि यह बुद्ध की शिक्षाओं, लोकतंत्र, महिला सशक्तिकरण और सम्यक दृष्टिकोण का भी वैश्विक संदेशवाहक होगा। 

PunjabKesari

नीतीश कुमार ने इसे बिहार के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल पर्यटन, रोजगार और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देगी, बल्कि आने वाले समय में वैशाली को वैश्विक बौद्ध केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static