नीतीश कुमार और RCP सिंह की लंबे समय बाद हुई मुलाकात... लेकिन साफ दिखी दूरियां, बढ़ा सियासी पारा

Saturday, May 21, 2022-04:33 PM (IST)

पटनाः बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों में सियासी पारा तेजी से ऊपर नीचे हो रहा है। ऐसे में एक फोटो सामने आई है जो की बिहार की राजनितिक गलियांरे में चर्चा का विषय बन गया। लंबे समय के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके पुराने सहयोगी केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह एक साथ एक फोटो फ्रेम में नजर आए। बताया जा रहा है कि महीनों के बाद दोनों के बीच मुलाकात हुई। बता दें शुक्रवार की शाम पटना में हुई जदयू की बैठक का एजेंडा भी आरसीपी सिंह से जुड़ा हुआ ही बताया गया था।

PunjabKesari

दरअसल, आरा में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में लंबे अरसे बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की मुलाकात हुई। आरा के धनुपरा स्थित ग्रैंड रिसोर्ट में आयोजित एक शादी समारोह में दोनों शामिल हुए थे। जहां भोजपुर जिले के बड़हरा के गजियापुर निवासी मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ मनोज कुमार सिंह की बेटी मुदिता सिंह की शादी नीतीश कुमार के सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह के बेटे रोहित सिंह से हुई है। यह शादी कई राजनीतिक और सामाजिक समीकरण का तानाबाना जोड़ने का बनती दिखी‌।

PunjabKesari

इस शादी के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह एक ही सोफे पर बैठे नजर आए लेकिन दोनों नेताओं के बीच मंत्री अशोक चौधरी बैठे नजर आए। शादी सभी की निगाहें केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री की ओर ही जा रही थी। ऐसे मे ये फोटो बहुत कुछ इशारा कर रही है कि दोनों में दूरियां साफ हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static