CM नीतीश ने टोक्यो पैरालंपिक के पदक विजेताओं कृष्णा और सुहास को दी बधाई

Monday, Sep 06, 2021-11:12 AM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक की बैडमिंडल प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले कृष्णा नागर और रजत पदक विजेता सुहास एल. यथिराज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

नीतीश कुमार ने रविवार को बैडमिंटन के पुरुष एकल एस. एच.-6 इवेंट के स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और द्दढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर पूरा देश आज गौरवान्वित है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी उनकी कामना है।

मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन के पुरुष एकल एस.एल -4 इवेंट में रजत पदक जीतने वाले सुहास एल. यथिराज को बधाई देत हुए कहा कि उनके रजत पदक जीतने पर पूरा देश गौरवान्वित है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और द्दढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी उनकी कामना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static