पूर्व विधायक संत रामाश्रय ईश्वर के निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

Tuesday, Mar 22, 2022-09:44 AM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक संत रामाश्रय ईश्वर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने शोक संदेश में कहा कि वह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। क्षेत्र के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static