नीतीश कैबिनेट की बैठक ख़त्म, जल जीवन हरियाली मिशन के लिए 37 करोड़ 38 लाख की मिली स्वीकृति
Tuesday, Aug 16, 2022-07:42 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल की बैठक खत्म हो गई है। वहीं बैठक में 2025 तक के लिए तक के लिए जल जीवन हरियाली मिशन के लिए 37 करोड़ 38 लाख की स्वीकृति भी दी गई है। जल जीवन अभियान के तहत प्रदेश में कई योजनाए चल रही है। सरकार की बैठक में सर्वसम्मति से जल जीवन हरियाली कार्यक्रम का विस्तार 2025 तक के लिए कर दिया गया है। बता दें कि जल जीवन हरियाली अभियान के तहत 15 विभागों में कार्य चल रहा है।
गौरतलब है कि आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया गया है। दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। इस दौरान 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है।