Amit Shah ने पुनौराधाम में रखी मां जानकी मंदिर की आधारशिला, CM नीतीश भी रहे मौजूद; 882.87 करोड़ की लागत से होगा तैयार

Friday, Aug 08, 2025-03:09 PM (IST)

Maa Janaki Temple in Bihar: बिहार की मिथिलांचल की पावन भूमि पुनौराधाम में आज मां जानकी के भव्य मंदिर की आधारशिला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रखी। बता दें कि 882.87 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। सीता मंदिर और उसके आसपास लगभग 67 एकड़ भूमि में यह तीर्थ क्षेत्र विकसित किया जाएगा। 11 महीने के भीतर मंदिर के निर्माण कार्य के पूरा होने की संभावना है।

वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मां जानकी मंदिर न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश के लिए श्रद्धा और गर्व का नया केंद्र बनेगा। अयोध्या की तर्ज पर विकसित होने वाला यह तीर्थस्थल राज्य को नई पहचान दिलाने, धार्मिक पर्यटन को नई रफ्तार देने और हजारों स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार की राह खोलने जा रहा है।

गौरतलब हो कि पुनौराधाम हिन्दूओं सनातनियों के लिए परम पवित्र तीर्थ स्थल है। भगवान श्री राम की पत्नी माता सीता का यह जन्म स्थल के तौर पर यह विख्यात है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static