Nifty ने तोड़ा 14 महीनों का रिकॉर्ड: ब्याज कट की उम्मीदों पर बाजार में धमाल, निवेशकों की कमाई 96,000 करोड़ बढ़ी!

Thursday, Nov 27, 2025-10:32 AM (IST)

Nifty Record High: वैश्विक बाजारों में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने स्टॉक मार्केट को रफ्तार दे दी है। लंबे समय बाद भारतीय इक्विटी बेंचमार्क Nifty 50 ने नई ऊंचाई छुई है। पिछले साल 27 सितंबर 2024 को 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई से नीचे लुढ़कने के बाद, आज 27 नवंबर 2025 को यह 26,295.55 पर पहुंच गया। अप्रैल 2024 में 21,743.65 तक गिरने के बाद करीब 21% की शानदार रिकवरी के साथ बाजार ने नया इतिहास रचा।

सेंसेक्स भी चढ़ा, निवेशकों की दौलत में इजाफा

BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 96,000 करोड़ रुपये उछल गया, यानी निवेशकों की संपत्ति में इतना इजाफा हुआ। कल (26 नवंबर 2025) यह ₹4,74,92,418.01 करोड़ था, जो आज खुलते ही ₹4,75,88,427.46 करोड़ हो गया।

  • सेंसेक्स: 272.23 पॉइंट्स (0.32%) ऊपर, 85,881.74 पर
  • Nifty 50: 72.40 पॉइंट्स (0.28%) की बढ़त के साथ 26,277.70 पर

सेंसेक्स के 15 शेयर हरे, लेकिन कुछ में गिरावट

Top Gainers & Losers: सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 हरे निशान पर हैं। सबसे ज्यादा तेजी बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स में दिखी। वहीं, Zomato, UltraTech Cement और Kotak Mahindra Bank में सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई। BSE पर आज 3,424 शेयरों में ट्रेडिंग हुई। 1,904 शेयर ऊपर, 1,904 नीचे, 211 में कोई बदलाव नहीं। 62 शेयर 1 साल के हाई पर, 57 लोअर पर। 89 अपर सर्किट हिट कर चुके, जबकि 63 लोअर सर्किट पर।

क्यों उछला बाजार? RBI गवर्नर की बयानबाजी ने लगाई आग

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोमवार को इंटरव्यू में कहा कि नीतिगत ब्याज दरों में और कटौती की गुंजाइश बरकरार है। अक्टूबर की MPC मीटिंग में यह साफ हो चुका था, और हालिया आर्थिक डेटा से भी कोई नकारात्मक संकेत नहीं मिला। हालांकि, अगली मीटिंग में फैसला कमिटी पर निर्भर करेगा। US Fed की कटौती की उम्मीदों ने भी ग्लोबल सेंटिमेंट को बूस्ट दिया।

विशेषज्ञों का मानना है कि कम होती वैल्यूएशन और मजबूत अर्थव्यवस्था ने बाजार को नई ताकत दी है। FIIs ने मंगलवार को 4,778 करोड़ और DIIs ने 6,248 करोड़ के शेयर खरीदे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static