नए कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने ग्रहण किया पदभार, बोले- बिहार के किसानों को ऊंचाई तक ले जाएंगे

Thursday, Oct 06, 2022-05:54 PM (IST)

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): सुधाकर सिंह के इस्तीफा देने के बाद नए कृषि मंत्री बने कुमार सर्वजीत ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर मंत्री का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद कुमार सर्वजीत ने मीडिया को संबोधित किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और किसानों को धन्यवाद दिया। 


PunjabKesari

"बिहार के किसानों को ऊंचाई तक ले जाएंगे"
कुमार सर्वजीत ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है हम सब मिलकर बिहार के किसानों को ऊंचाई तक ले जाएंगे। बिहार की बनावट और जलवायु परिवर्तन दोनों चैलेंजिंग है। हम बेहतर काम करेंगे ये वादा है। बिहार के लोगों को जो परेशानी होगी, उसे हमारे अधिकारी मिलकर दूर करेंगे। पत्रकारों से आग्रह है कि बिहार के बारे में नेगेटिव न दिखाएं। 

PunjabKesari

"करीब 9 हजार नौकरियां देगा कृषि विभाग"
पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह द्वारा अफसरों पर लगाए गए आरोपों पर कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि कानून उनको दंडित करेगी। अब हमलोग नए सिरे से काम करेंगे। विभाग की समीक्षा करेंगे और जो भी गड़बड़ियां होंगी, उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने घोषणी की कि हमारा विभाग करीब 9 हजार के आसपास नौकरियां देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static