वोट के लिए नाचे नेताजी, कहा- ई काम ना छोड़ब, नीतीश जी के सब पता बा

Tuesday, Oct 20, 2020-08:40 PM (IST)

पटना: सीवान के बड़हरिया विधानसभा से दो बार विधायक रहे और जदयू के प्रत्याशी श्याम बहादुर सिंह अपने नांच गाने से खासे मशहूर है। कई बार सार्वजनिक जगहों पर भी नाचते हुए उनके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने डांस का इस्तेमाल विधानसभा चुनाव में वोटरों को लुभाने में किया है। जिसका वीड़ियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
बता दें कि जदयू के निवर्तमान विधायक और पार्टी के प्रत्याशी श्याम बहादुर सिंह की स्कार्पियो प्रचार के दौरान सड़क किनारे आकर रुकती है। इसी बीच एक चुनावी गाना बजने लगता है। फिर क्या था स्कार्पियों से निकले विधायक की कमर हिलने लगती है। वहीं पास-पास खड़े लोग भी ताल से ताल मिलाने लगते हैं। जिसका एक शख्स  वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

वीडियो बनाने वाले शख्स से विधायक का शुरु हुआ सवाल-जवाब
सवाल- विधायक जी, खूब मस्ती में डांस कर रहे हैं, कोई बात है क्या?
जवाब- वे भोजपुरी में कहते हैं - हम डांस कर तानी...मस्ती में ना...मस्ती माने बहुत कुछ हो जाला...हम डांस कर तानी ख़ुशी में।
सवाल- फिर पूछा जाता है- आखिर क्या ख़ुशी है?
जवाब- वे कहते हैं- हमरा इतना आशीर्वाद मिलल बा कि लागाता काल्ह काउंटिंग हो जाओ...तब पता चल जाई कि हम काहे हंसी ले...मुस्कराई ले। फिर कहते हैं- हमार पुरान कला ह...नाच के...गा के...लोग के हंसा के...खुश करके...वोट लेवे के आउर चुनाव जीते के।
सवाल- डांस करना छोड़ेंगे नहीं?
जवाब- तो कहते हैं - ना...इ छोड़ब उहिया...मर जाईब जहिया।
सवाल- क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसपर कुछ नहीं बोलते...नाराज नहीं होते?
जवाब- विधायक जी कहते हैं- उनका सब पता बा...हम कहां रहते हैं...क्या खाते हैं...कहां सोते हैं...क्यों (कमर) हिलाते हैं।

चर्चा-विवाद से विधायक का है पुराना नाता
जदयू विधायक और प्रत्याशी श्याम बहादुर का विवादों से भी पुराना नाता है। वे स्टेज पर चढ़कर बार बालाओं के साथ डांस कर चुके हैं तो वहीं अपने ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी के निर्णय का विरोध भी कर चुके हैं। एक बार वे हाथी पर चढ़कर बिहार विधानसभा पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें देश भर में चर्चा का विषय बनी थीं।

तांत्रिक के कहने पर नंगे पैर प्रचार में जुटे जदयू विधायक
जदयू के निवर्तमान विधायक श्याम बहादुर फिलहाल नंगे पैर ही अपने लिए चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा है कि एक तांत्रिक ने उन्हें चुनाव जीतने के लिए ऐसा करने की सलाह दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Related News

static