IPS Nina Singh: बिहार की बेटी नीना सिंह ने रचा इतिहास, बनीं CISF की पहली महिला डीजी

Saturday, Dec 30, 2023-05:54 PM (IST)

पटनाः आईपीएस अधिकारी नीना सिंह ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महानिदेशक (डीजी) बन इतिहास रच दिया है। दरअसल, नीना सिंह देश की पहली ऐसी महिला हैं, जो सीआईएसएफ की महिला प्रमुख बनी हैं। नीना सिंह ने यह उपलब्धि हासिल कर बिहार का नाम भी रोशन किया है। 

पटना महिला कॉलेज से कर चुकी हैं पढ़ाई
एक निजी न्यूज चैनल के अनुसार, आईपीएस नीना सिंह बिहार की मूल निवासी हैं। उन्होंने पटना महिला कॉलेज, जेएनयू और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। वे वर्तमान में सीआईएसएफ की विशेष महानिदेशक हैं। उन्होंने आईएएस में अपने बैचमेट रोहित कुमार सिंह से शादी की, जो वर्तमान में केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामलों के सचिव के पद पर तैनात हैं। राजस्थान कैडर की 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी सिंह सीआईएसएफ की पहली और किसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तीसरी महिला डीजी हैं।

PunjabKesari

सीआईएसएफ यात्री हवाई अड्डों और अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करती है। नीना सिंह 31 अगस्त को शील वर्धन सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद से बल में प्रभारी महानिदेशक के तौर पर सेवाएं दे रही थीं। गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस पद के लिए उनकी नियमित नियुक्ति को मंजूरी दी है। नीना सिंह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली से कला परास्नातक और हार्वर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static