भीषण सड़क हादसे में नेवी के जवान की दर्दनाक मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Tuesday, May 12, 2026-04:40 PM (IST)

Navy soldier dies in Road Accident: बिहार के भोजपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार मर्चेंट नेवी के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की खबर मिलते मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। 

मुंबई में तैनात था मृतक जवान 

जानकारी के अनुसार, यह घटना संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के समीप हुई। मृतक की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव निवासी मोहम्मद शहाबुद्दीन के 29 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इज्जमामुल हक के रूप में हुई है। इज्जमामुल हक मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे और वर्तमान में महाराष्ट्र के मुंबई में तैनात थे। वे अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। 

शादी से लौटने के दौरान हुआ हादसा 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि इज्जमामुल गांव के अन्य साथियों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते समय उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में इज्जमामुल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। घायल युवकों का इलाज संदेश रेफरल अस्पताल में चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static