Navami Special Mehndi Design: नवरात्रि के आखिरी दिन सजाएं हाथों को इन खास डिजाइनों से

Saturday, Sep 27, 2025-09:59 AM (IST)

Navami Special Mehndi Design: शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri 2025) की शुरुआत 22 सितंबर से हुई थी और अब यह अपने समापन की ओर है। 1 अक्टूबर को नवमी और 2 अक्टूबर को विजयदशमी मनाई जाएगी। बिहार समेत पूरे देश में माता रानी के भक्त पूजा-पाठ की तैयारियों में जुटे हैं। परंपरा के अनुसार, मां दुर्गा की पूजा में श्रृंगार का विशेष महत्व है। ऐसे में महिलाएं अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन (Beautiful Mehndi Designs) रचाकर इस पर्व को और खास बना सकती हैं।

फ्लोरल Mehndi Design से बढ़ेगी खूबसूरती

PunjabKesari

नवरात्रि की पूजा में फूल-पत्तियों वाली Floral Mehndi Design आपके हाथों की सुंदरता को बढ़ा देती है। इसकी खासियत है कि यह डिजाइन सादगी भरी होने के साथ आसानी से बनाई जा सकती है। ऐसे में यदि आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तब भी यह मेहंदी आपके लुक को पारंपरिक और आकर्षक बना देगी।

मंडला आर्ट Mehndi Design का बढ़ा क्रेज

PunjabKesari

आजकल मंडला आर्ट (Mandala Art Mehndi) काफी ट्रेंड में है। यह डिजाइन खासतौर पर युवा लड़कियों के बीच लोकप्रिय है। इसको लगाते समय ध्यान रखें कि डिजाइन महीन होनी चाहिए, वरना इसका लुक खराब हो सकता है।


सिंपल Mehndi Design पसंद करने वालों के लिए बेस्ट

PunjabKesari

बिहार की कई महिलाएं और लड़कियां भारी-भरी मेहंदी से बचना पसंद करती हैं। उनके लिए सिंपल डिजाइन (Simple Mehndi Design) परफेक्ट ऑप्शन है। हथेली पर छोटी सी प्यारी डिजाइन और सिर्फ उंगलियों पर मेहंदी लगाकर आप खूबसूरत और सॉफ्ट लुक पा सकती हैं।

अरेबिक Mehndi Design से पाए मॉडर्न टच

PunjabKesari

यदि आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो Arabic Mehndi Design बेहतरीन विकल्प है। इसे कोहनी के नीचे से लगाया जाता है और यह हाथों की शोभा को कई गुना बढ़ा देती है।


फुल हैंड Mehndi Design शादीशुदा महिलाओं के लिए खास

PunjabKesari

नवमी और दशहरा पर खासकर वे महिलाएं जिनकी शादी के बाद यह पहली नवरात्रि है, वे Full Hand Mehndi Design से अपने हाथों को सजा सकती हैं। इसमें उंगली से लेकर कोहनी तक डिजाइन बनाई जाती है, जो आपके लुक को और ज्यादा खास बना देती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static