खगड़िया में आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक को गोली मार किया घायल; फैली सनसनी

Saturday, Jun 21, 2025-03:28 PM (IST)

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मार घायल कर दिया है। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना परबत्ता प्रखंड के खनुवा राका गांव की है। घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुशांत कुमार का किसी बात को लेकर गांव के ही एक युवक से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने खूनी रूप ले लिया, गुस्से में आकर युवक ने सुशांत को गोली मार दी। वहीं पेट में गोली लगने से सुशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में सुशांत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं वारदात को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गया। सुशांत कुमार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही  है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static