हम चाहते हैं कि बिहार में अधिक से अधिक लोगों को मिले नौकरीः CM नीतीश

1/25/2023 10:25:34 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह चाहते हैं कि प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों को नौकरी मिले। नीतीश कुमार ने मंगलवार को मगध विश्वविद्यालय में समय पर पढ़ाई और परीक्षा संचालित नहीं होने के संदर्भ में पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि अभी वह समाधान यात्रा के क्रम में लोगों के बीच जा रहे हैं और इस बारे में उन्हें पता चला है।

नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री को कहा है कि विश्वविद्यालय का काम भी तेजी से हो। इसका भी विशेष रूप से ख्याल रखें। विश्वविद्यालय में पढ़ाई और परीक्षा समय से आयोजित हो, इस संबंध में बात भी की गई है। सत्र में विलंब हो रहा है, यह गलत बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान यात्रा के बाद वह इसको लेकर पूरे तौर पर एक बैठक करेंगे। उन्होंने राज्यपाल से भी बात की है ताकि यह काम तेजी से हो। इसमें देर नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने का निर्णय लिया है। वह चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोगों को नौकरी मिले। यदि बच्चे-बच्चियों को दिक्कत होती है तो उन्हें तकलीफ होती है। वह चाहते हैं लड़के-लड़कियों को आगे पढ़ाना।

सीएम नीतीश ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता को जान से मारने की मिली धमकी से संबंधित सवाल पर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक-एक पहलू की तहकीकात की जा रही है। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती का आयोजन हमेशा से किया जा रहा है। वर्ष 1988 में मात्र 64 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। उन्हें बहुत तकलीफ हुई थी। वह विधायक थे और वे उन्हें बहुत मानते थे। आजादी की लड़ाई में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। बिहार के विकास के लिए हर तरह से उन्होंने काम किया। जब वे बिहार के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने एक-एक काम करवाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static