चार राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद मंत्री विजय चौधरी बोले- सभी विपक्षी दल एकजुट हो जाते तो BJP परास्त हो जाती

Monday, Dec 04, 2023-01:17 PM (IST)

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव जो होता है एक प्रदेश में हो या अनेक हो उसके कुछ स्पष्ट संदेश आते हैं, 5 राज्य में से 4 राज्य के स्पष्ट संदेश दिख रहा है कि इंडिया गठबंधन के अलग-अलग घटक दल है और ज्यादा समझदारी से काम करना होगा। 

"इन चुनावों में कांग्रेस को हुआ ज्यादा घाटा"
विजय चौधरी ने कहा कि इस चुनाव में भी इंडिया गठबंधन एकजुट होकर चुनाव नहीं लड़े थे, हमलोग शुरू से कहते हैं आपस की समझदारी बननी चाहिए और सारे विपक्षी दल एकजुट हो जाते हैं तो भाजपा परास्त हो जाती है और एकजुट नहीं होती है तो भाजपा परास्त नहीं होती हैं। उन्होंने आगे कहा कि 6 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक में खुले दिल से सबको आना चाहिए। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है और इन चुनावों में कांग्रेस को ज्यादा घाटा हुआ है, नीतीश कुमार की पहल के आधार पर ही गठबंधन हुआ था और पटना से ही इसकी शुरुआत हुई थी और साझा उम्मीदवार हो। हमलोग उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस को आगे बढ़कर सभी छेत्रिय दलों को उच्चित समान देकर साथ लेकर चलना चाहिए। 

"नीतीश के अथक प्रयास पर बना था इंडिया गठबंधन"
मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि नीतीश कुमार के अथक प्रयास पर इंडिया गठबंधन बना था और सबलोग जानते हैं और सभी पार्टी का एक स्पष्ठ फैसला हुआ था कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करे उसके बाद फिर तय किया जाएगा। पहले बेदखल कर दें और फिर आगे बैठक हो और क्षेत्रीय दल को भी उचित स्पेस मिले ताकि आगे चुनाव लड़े। नीतीश कुमार को लेकर अभी कोई जल्दबाजी नहीं है और हमारा एक ही लक्ष्य है मिलकर चुनाव लड़ें ताकि भाजपा वाले बोलते हैं तो वेकैंसी क्रिएट करें, आगामी चुनाव को लेकर एक विश्वसनीय चेहरा पर चुनाव लड़ा जाए, अगर एकसाथ चुनाव नहीं लड़े तो सबको पता है कि क्या रिजल्ट होगा। अभी देखे ही है कि किस तरह के चुनाव परिणाम आए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static