"यह कानून लोगों को न्याय दिलाने में और भी ज्यादा होंगे कारगर", 3 नए आपराधिक कानून लागू होने पर बोले मंत्री नितिन नवीन

7/1/2024 11:32:29 AM

पटना: देश में आज यानी एक जुलाई 2024 से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए है। वहीं, बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने लागू हुए नए आपराधिक कानून पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह कानून लोगों को न्याय दिलाने में पहले के कानून से और ज्यादा कारगर होंगे।

'समय सीमा के भीतर इस कानून के माध्यम से लोगों को मिलेगा न्याय'
मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि समय सीमा के भीतर इस कानून के माध्यम से लोगों को न्याय मिलेगा। न्याय मिलने में देरी की शिकायत लोगों की खत्म होगी। इसके साथ ही यह तीन नए कानून न्याय प्रक्रिया में और भी ज्यादा पारदर्शिता लाने का काम करेंगे। आगे नितिन नवीन ने कहा कि पटना मेट्रो 2026 में पहले पेज में शुरू हो, इसका लक्ष्य रखकर काम किया जा रहा है। 2026 तक यह लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। पहले और दूसरे फेज के मेट्रो निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही मेट्रो विस्तार पर राज्य सरकार से विभाग की सहमति बन चुकी है। सरकार से अनुमति लेने के लिए कैबिनेट डिसीजन, जिसके बाद केंद्र सरकार को इसकी जानकारी दी जाएगी।

"पदाधिकारी 1 से 2 घंटे फील्ड में रोजाना निरीक्षण करें"
वहीं, बरसात में जलजमाव से निपटने के लिए नगर विकास मंत्री ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पदाधिकारी 1 से 2 घंटे फील्ड में रोजाना निरीक्षण करें। सिस्टम को सुधारने के लिए पदाधिकारी और अधिकारियों को खुद फील्ड में रहना बेहद जरूरी है। पूरे बरसात भर में फील्ड में रखकर पदाधिकारी को निरीक्षण करने का निर्देश रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static