VIDEO: रोहतास सामूहिक दुष्कर्म केस में बड़ा फैसला, दोषियों को आजीवन कारावास, 50-50 हजार का जुर्माना
Friday, Feb 13, 2026-03:40 PM (IST)
Rohtas Gang Rape Case: रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के खुरमाबाद गांव में छह साल पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में अदालत ने कड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। ADJ-14 की अदालत ने दोनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। साथ ही प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं, जुर्माना नहीं देने की स्थिति में छह माह की सजा भुगतनी होगी..

