सहरसा में बड़े S/X Racket का भंडाफोड़, छापेमारी में 15 लड़कियां पकड़ी गईं; इलाके में मचा हड़कंप
Thursday, Jan 08, 2026-02:50 PM (IST)
Saharsa News: बिहार के सहरसा जिले में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। दरअसल, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के पास रेड लाइट एरिया में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 15 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
गुप्त सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई
हेडक्वार्टर डीएसपी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक को इलाके में अवैध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद तुरंत एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और पुलिस टीम ने शहर के वार्ड नंबर 35 स्थित भारतीय नगर इलाके में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने अवैध धंधे का पर्दाफाश करते हुए 15 लड़कियों को रेस्क्यू कर सदर थाना लाया।
काउंसलिंग के बाद सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा
पुलिस के अनुसार, रेस्क्यू की गई लड़कियों को जिला प्रशासन के सहयोग से काउंसलिंग कराई जाएगी, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा। साथ ही, काउंसलिंग के जरिए इस अवैध धंधे से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

