Mahashivratri Mehandi Design: फागुन की मेहंदी और महाशिवरात्रि: आस्था, रंग और उल्लास का संगम

Wednesday, Feb 19, 2025-09:56 AM (IST)

Mahashivratri Mehandi Design: बिहार में फागुन मास का आगमन होते ही प्रकृति अपने रंग बिखेरने लगती है। इस महीने की हल्की ठंड और मदमस्त बयार के बीच खेतों में सरसों की पीली चादर लहराने लगती है, तो आम के बौरों की खुशबू माहौल को महका देती है। इस मौसम की खासियत सिर्फ बसंती रंग ही नहीं, बल्कि हाथों में रची मेहंदी भी होती है, जो फागुन की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

Mahashivratri Mehandi Design | Simple Mehandi Designs for Shivratri

PunjabKesari

इसी पावन माह में महाशिवरात्रि का त्योहार आता है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। बिहार के अजगैबीनाथ मठ, बाबा बासुकीनाथ धाम, मुंडेश्वरी धाम और उज्जयिनी धाम जैसे प्रसिद्ध शिवालयों में हजारों भक्त जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए एकत्र होते हैं। महिलाएं और कन्याएं व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करती हैं, वहीं शिवभक्त रातभर भजन-कीर्तन में लीन रहते हैं।

Shivratri Special Mehendi | Trishul Mehendi Design

PunjabKesari

फागुन का यह समय सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक उल्लास से भी भरा होता है। महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाकर लोकगीत गाती हैं और गांवों की चौपालों पर फाग गीतों की गूंज सुनाई देती है। यह महीना उत्सव, रंग और आस्था का अनोखा संगम है, जो बिहार की संस्कृति को और भी खास बनाता है।

Fagun Ki Mehandi | ,Latest Mehendi Trends 2025

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static