Maha Shivratri Mehndi Design: इस महाशिवरात्रि पर लगाएं भक्तिमय मधुबनी मेहंदी, देखिये खूबसूरत डिजाइन्स
Tuesday, Feb 04, 2025-04:14 PM (IST)
Maha Shivratri Mehndi Design: भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का पर्व महाशिवरात्रि इस बार 26 फरवरी को आ रहा है। बिहार में महाशिवरात्रि का पर्व विधि विधान से मनाया जाता है। महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2025 Special Mehndi Design) के दिन शिव-गौरी की पूजा करने से सुखी दांपत्य जीवन और समृद्धि-संपन्नता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मनचाहे वर के लिए भी महाशिवरात्रि का व्रत बहुत ही लाभकारी होता है।
शिव जी आराधना के लिए और कृपा प्राप्त करने के लिए महाशिवरात्रि का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। हालांकि इस महापर्व की तैयारी बिहार में अभी से ही शुरू हो गई है। ऐसे में प्रदेशभर की महिलाओं में अक्सर यह उलझन रहती है कि महाशिवरात्रि को खास कैसे बनाया जाएं। देश भर में अपनी कला और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध मधुबनी मेहंदी (Madhubani Mehndi Design )के लिए भी बहुत खास है। देशभर में मधुबनी मेहंदी के डिजाइन की भारी मांग रहती है।
ऐसे में अगर आप महाशिवरात्रि में सोलह शृंगार करने का प्लान कर रही हैं तो इसे और खास बनाने के लिए आप ये बेहतरीन मधुबनी मेहंदी डिजाइन (Madhubani Mehndi Design) लगा सकती हैं। यहां हम आपके लिए कुछ शानदार पारंपरिक मधुबनी मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं जो आपके हाथों की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देंगे।