चिराग पासवान ने कहा- कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में NDA का समर्थन करेगी लोजपा

Monday, Nov 14, 2022-10:21 AM (IST)

डेहरी ऑन सोनः लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य के कुढ़नी में होने वाले उप चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी का समर्थन करेगी। 

NDA में शामिल होने पर जल्द घोषणा करेगी लोजपा
चिराग पासवान ने रविवार को अकोढ़ी गोला में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में का कहा कि उनकी पार्टी ने गोपालगंज और मोकामा में भी राजग प्रत्याशी को समर्थन किया था गोपालगंज में उनकी पार्टी समर्थन से पार्टी प्रत्याशी की जीत हुई। उन्होंने कहा कि मोकामा की जीत उनकी व्यक्तिगत जीत है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कुढ़नी में भी होने वाले उपचुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पहले भी हम वहां से चुनाव लड़ चुके हैं और वहां से हमारे प्रत्याशी की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि राजग में शामिल होने पर पार्टी जल्द घोषणा करेगी। 

बिहार की जनता बदलाव चाहती हैः चिराग 
नेता ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि उनकी लड़ाई विकसित बिहार बनाने को है। यदि किसी पद की लालसा होती तो 2020 में ही प्राप्त कर लेता। मुख्यमंत्री के समक्ष नतमस्तक हो जाता है। हमारी पार्टी सिद्धांतों की लड़ाई पर आज भी अडिग है। उन्होंने राजद एवं जदयू के गठबंधन को महत्वकांक्षी दलों के गठबंधन बताया और कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए गठबंधन किया गया। उन्होंने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्हें भय था कि भारतीय जनता पार्टी अपना मुख्यमंत्री बना सकती है। वह पानी पी पीकर जंगल राज कह कोसने वाले पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया। बिहार की जनता बदलाव चाहती है। बिहार एक विकल्प की तलाश कर रही है। लोजपा एक मजबूत विकल्प के रूप में बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती पर काम कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static