नेता प्रतिपक्ष का बिहार सरकार पर हमला, कहा- दरभंगा में हुई घटनाओं पर प्रशासन बना मूकदर्शक

Friday, Jul 28, 2023-02:50 PM (IST)

दरभंगाः बिहार के प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा दरभंगा पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र और दरभंगा बाजार समिति इत्यादि जगहों पर हुई घटनाओं के लिए बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही कहा कि दरभंगा जिला प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। जिस तरह से घटना हुई है, उसकी काफी निंदा की गई। कमतौल थाना क्षेत्र में जिस तरह से घटना घटी है, यह मानवता को शर्मसार करता है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से शव को जलाने से रोकना, शव पर पेशाब करना, लाठियों से शव को पीटना और इसके विरोध करने पर घर को जलाना और दुकान को लूटना इत्यादि कई बातों का आरोप लगाया। साथ ही दरभंगा जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है। बिहार में कई घटनाएं हुई, जैसे दलित बच्ची के साथ बलात्कार... बिहार में पूरी तरह से जंगलराज हो गया है, अपराध का बोलबाला है।

वहीं इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के अवसर पर बिहार प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा सहित कई पूर्व मंत्री के साथ-साथ नगर विधायक संजय सरावगी अन्य कई नेतागण भी मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static