''सरेआम हो रही हत्या-लूट, पर विफलता मानने को तैयार नहीं सरकार''- NDA पर बरसे तेजस्वी यादव

Monday, Jul 13, 2026-01:21 PM (IST)

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सोमवार को राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बिहार में हत्या, बलात्कार, अपहरण, लूट और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार अपनी विफलता स्वीकार करने को तैयार नहीं है। 

तेजस्वी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि राज्य में छात्रों, युवाओं, व्यवसायियों, आम नागरिकों और महिलाओं की सरेआम हत्या की जा रही है। यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस और अपराधियों का कथित गठजोड़ बिहारवासियों के लिए नासूर बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेताओं, पुलिस और माफियाओं की कथित सांठगांठ भ्रष्टाचार तथा शराब तस्करी को बढ़ावा दे रही है और सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं है। 

राजद नेता ने कहा कि राजधानी पटना के एक व्यस्त इलाके से एक युवक के कथित अपहरण और बाद में उसकी हत्या की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static