आज एयर एंबुलेंस से दिल्ली जाएंगे Lalu Yadav, बेहतर इलाज के लिए AIIMS में होंगे शिफ्ट

Wednesday, Jul 06, 2022-05:17 PM (IST)

पटनाः राजद अध्यक्ष लालू यादव आज एयर एंबुलेंस से दिल्ली जाएंगे। वह बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में शिफ्ट होंगे।

दरअसल, लालू प्रसाद यादव पटना के निजी अस्पताल में इलाजरत है। वह असंतुलित होकर अपने ही घर में गिर गए थे, जिससे उनके कंधे और कमर में गंभीर चोट आई थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने तेजस्वी से बात कर लालू प्रसाद यादव की तबीयत की जानकारी ली। साथ ही उनके जल्द सेहतमंद होने की कामना भी की।

बता दें कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद को सोमवार को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी पत्नी राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास में रहते हैं। वह घर में सीढ़ियों से गिर गए थे, जिससे उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई थी। 74 वर्षीय लालू प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। चारा घोटाला मामलों में जमानत पर रिहा लालू ने पिछले महीने झारखंड उच्च न्यायालय से गुर्दा प्रतिरोपण के लिए विदेश, खासकर सिंगापुर जाने की इजाज़त ली थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static