कल 76वां जन्मदिन मनाएंगे Lalu Yadav, गरीबों के बीच भोजन-वस्त्र एवं रक्तदान शिविर का किया जाएगा आयोजन
Saturday, Jun 10, 2023-06:32 PM (IST)

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का कल यानी रविवार (Lalu Prasad Yadav Birthday) को 76 वां जन्मदिन मनाया जाएगा। इस दौरान पूरे बिहार समेत देश के कई स्थानों पर गरीबों के बीच भोजन, वस्त्र एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने यह जानकारी दी।
राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि कल लालू प्रसाद यादव जी के 76 वें जन्मदिन को राष्ट्रीय जनता दल ने सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर प्रदेश एवं देश के कई हिस्सों पर गरीबों के लिए सहभोज का आयोजन कर सामाजिक न्याय एवं सद्भावना का संदेश देने का काम किया जाएगा।
राजद के प्रवक्ता ने कहा कि इस अवसर पर कल जो गरीब या अनाथ है। उनके बीच भोजन, वस्त्र का वितरण किया जाएगा। साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह बिहार में ही नहीं, बल्कि देश के कई हिस्सों में यह प्रोग्राम किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रदेश जिला प्रखंड गांव स्तर पर किए जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेता कार्यकर्ता सहयोग करेंगे।