पद्मश्री से सम्मानित 'किसान चाची' की अचानक बिगड़ी तबीयत... अस्पताल में भर्ती, हालत चिंताजनक

1/18/2022 3:23:21 PM

 

मुजफ्फरपुरः पद्मश्री से सम्मानित 'किसान चाची' राजकुमारी देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवया गया है। परिजनों का कहना है कि अभी किसी से बातचीत नहीं हो रही। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि राजकुमारी देवी की हालत अभी चिंताजनक है।
PunjabKesari
मुजफ्फरपुर के सरैया आनंदपुर की रहने वाली राजकुमारी देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें पटना एम्स के इमरजेंसी वार्ड भर्ती करवाया, लेकिन परिजन का कहना है कि वहां तुरंत वेंटिलेटर की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद भिखनापहाड़ी में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अगले 48 घंटे तक उन्हें ऑब्जर्वेशन में ऱखा गया है।
PunjabKesari
बता दें कि किसान चाची का सफर साइकिल से शुरू हुआ था। वे साइकिल पर खुद से आचार बनाकर बेचने जाती थी। ताकि उनके परिवार का भरण-पोषण हो सके। उस समय लोगों ने यह देखकर खूब ताने मारे थे लेकिन इन सबके बावजूद वे अपने इरादों पर अटल रही। 2003 में किसान मेले में उनके उत्पाद को पहला पुरस्कार मिला। इसके बाद 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनको पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static