Karwa Chauth Special Mehndi Designs:ग्लैमरस लुक के लिए चुनें ये टॉप करवा चौथ मेहंदी डिज़ाइन्स
Thursday, Oct 02, 2025-05:45 PM (IST)

Karwa Chauth Special Mehndi Designs: करवाचौथ का पर्व पति-पत्नी के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं और सोलह शृंगार करती हैं। परंपरा के अनुसार मेहंदी का इस अवसर पर विशेष महत्व होता है। बिहार सहित देशभर की महिलाएं करवाचौथ पर हाथों में अपने पिया के नाम की मेहंदी लगाती हैं।
अगर आप भी इस करवा चौथ पर यूनिक और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइनों की तलाश में हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहतरीन पैटर्न लेकर आए हैं। इनमें पारंपरिक से लेकर मॉडर्न डिजाइन तक शामिल हैं।
1. अरेबिक बेल डिजाइन (Arabic Mehndi Design)
इस डिजाइन में बेल हाथ की एक तरफ से शुरू होकर दूसरे छोर तक जाती है। इसमें बोल्ड लाइनें, फूल और पत्तियों के पैटर्न हाथों को आकर्षक बनाते हैं।
2. इंडो-अरेबिक फ्यूजन (Indo-Arabic Mehndi Design)
यह भारतीय और अरेबिक पैटर्न का मिश्रण है। इसमें बेल डिज़ाइन के साथ जाल वर्क भी शामिल होता है। दिखने में यह डिजाइन काफी यूनिक और ट्रेंडी लगती है।
3. जाल वर्क/जाली डिजाइन (Jaali Mehndi Design)
यह डिजाइन हथेली के पिछले हिस्से पर बेहद सुंदर लगती है। महीन रेखाओं से बनाई गई जाली में आप चाहें तो अपने पति का नाम भी उकेर सकती हैं।
4. मोर पंख डिजाइन (Peacock Mehndi Design)
मोर को सौभाग्य और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। मेहंदी में बने मोर के साथ बारीक कलाकारी आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देती है।
5. पूरी हथेली वाली डिजाइन (Full Hand Mehndi Design)
यह क्लासिक पैटर्न हथेली को पूरी तरह से कवर करता है। करवा चौथ पर इसे शुभ माना जाता है और इसमें पिया का नाम भी खूबसूरती से छुपाया जा सकता है।
6. मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन (Minimalist Mehndi Design)
सिंपल लुक चाहने वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट। इसमें केवल उंगलियों पर रिंग जैसी आकृति और कलाई पर पतली बेल बनाई जाती है।
7. कंगन डिजाइन (Bangle Style Mehndi Design)
इस डिजाइन में ध्यान हथेली की बजाय कलाई पर होता है। मोटा कंगननुमा पैटर्न हाथों पर बेहद आकर्षक लगता है और बार-बार रिपीट करने पर यह और भी खूबसूरत दिखता है।
8. मंडला पैटर्न (Mandala Mehndi Design)
मंडला गोलाकार केंद्र वाला डिजाइन होता है, जिसे हथेली के बीच बनाया जाता है। इसे करवा चौथ पर शुभ माना जाता है।
9. उंगलियों पर केंद्रित डिजाइन (Fingertip Mehndi Design)
इस पैटर्न में मुख्य रूप से उंगलियों की टिप और उनके आस-पास डिजाइनों पर फोकस किया जाता है, जबकि हथेली को थोड़ा खाली छोड़ा जाता है।
10. कमल के फूल वाली डिजाइन (Lotus Mehndi Design)
कमल का फूल पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक है। यह डिजाइन आजकल बिहार की दुल्हनों और सुहागिन महिलाओं में काफी लोकप्रिय है।
बिहार की महिलाओं में बढ़ रहा ट्रेंड
करवा चौथ पर बिहार की महिलाएं पारंपरिक मंडला और जालीदार डिजाइन के साथ-साथ मॉडर्न अरेबिक और मिनिमलिस्ट मेहंदी को भी पसंद कर रही हैं। कई महिलाएं अपने पति के नाम को डिजाइन में छुपाकर इसे और भी खास बना रही हैं।