बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, घने कोहरे और शीतलहर का होगा डबल अटैक

Friday, Dec 26, 2025-04:12 PM (IST)

Kal Ka Mausam: बिहार में जारी शीतलहर के प्रकोप के बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक घने कोहरे के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी जानकारी दी है। 

मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट ।। Kal Ka Mausam Kaisa Rahega 

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद जिलों में घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे।। Weather Update

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को बिहार में शीतलहर का प्रकोप रहा और कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश का औरंगाबाद और भागलपुर का सबौर, राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

जानें कहां कितना तापमान ।। Bihar Temperature

इसने बताया कि इसके बाद प्रदेश के गया में 7.6 डिग्री, भागलपुर और शेखपुरा में 8.9-8.9 डिग्री, पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर और डेहरी में 9-9 डिग्री, जहानाबाद में 9.3 डिग्री तथा सहरसा में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

लोगों को एहितयात बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। आईएमडी, पटना के एक अधिकारी ने कहा कि लोगों को विशेष रूप से सुबह के समय आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है, क्योंकि कम दृश्यता के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static