JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने विधायकों से की वन-टू-वन मुलाकात, पार्टी को मजबूत करने के लिए मांगे सुझाव

Saturday, Jul 23, 2022-05:04 PM (IST)

पटनाः जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी के विधायकों से वन-टू-वन मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायकों से पार्टी को मजबूत करने के सुझाव मांगे। इस बैठक में विधायक तो पहुंचे ही साथ में पूर्व मंत्री भी पहुंचे हैं।

बैठक के दौरान ललन सिंह ने विधायकों से पूछा कि आखिर पार्टी की जड़ें मजबूत किस तरीके से की जाए। इस पर विधायकों ने कहा कि जिला प्रखंड, राज्य स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है। महिला विधायक ने भी सुझाव दिए हैं कि किस तरीके से महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाए और वोटरों को बढ़ाया जाए।

ललन सिंह ने कहा है कि पार्टी एकजुट रहे और मजबूती से चले यह सबसे बड़ी बात होती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अध्यक्ष शहंशाह नहीं होता। संगठन का विस्तार सभी के सहमति से होता है। सभी प्रकोष्ठ बेहतर होंगे तो पार्टी बेहतर चलेगी। संगठन व प्रकोष्ठ को मजबूत करने के लिए सभी के साथ बातचीत होगी।

विधायकों की बैठक पर पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि हम लोगों से राय ली गई है किस तरीके से दल को जिलों में मजबूत किया जा रहा है। पार्टी को दस रेवेन्यू गावों से जोड़ना है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static