JDU प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. महेंद्र प्रसाद का निधन, CM नीतीश ने जताया शोक

Saturday, Nov 21, 2020-05:34 PM (IST)

पटनाः जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष व मैथिली साहित्य अकादमी कार्यकारिणी सदस्य शिक्षाविद डॉ. प्रो. महेन्द्र प्रसाद सिंह का शनिवार तड़के निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने शनिवार को यहां अपने शोक संदेश में कहा कि महेन्द्र प्रसाद सिंह गहरे रूप से पार्टी से जुड़े हुए थे। वह दोनवारिहाट खुटौना कॉलेज, मधुबनी में मैथिली के प्रोफेसर थे। उनके निधन से सामाजिक, राजनीतिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि प्रो. महेन्द्र प्रसाद सिंह पटना के एम्स में इलाजरत थे। वे करीब 75 वर्ष के थे। वे कोविडी-19 से पीड़ित थे। उनके निधन से लोग मर्माहत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Related News

static