VIDEO: JDU के MLC भगवान सिंह कुशवाहा ने RJD पर कसा तंज- ‘विधानसभा सत्र के दौरान तेजस्वी विदेश घुमने गए थे’
Wednesday, Jul 31, 2024-03:38 PM (IST)
बक्सर: जेडीयू एमएलसी भगवान सिंह कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव विधानसभा के सत्र के दौरान एक बार भी सदन में नहीं आए। उन्होंने कहा कि सदन में आने के बजाय तेजस्वी यादव विदेश घुम रहे थे। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार ने समाज के हर वर्ग के विकास के लिए योजना बनाई है।