कोरोना की गिरफ्त में बिहार के राजनेता, RCP सिंह के बाद अब ये JDU विधायक निकले पॉजिटिव

Sunday, Aug 02, 2020-12:45 PM (IST)

 

पटनाः बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैलता जा रहा है। इसकी गिरफ्त में राजनेता भी आने शुरू हो गए हैं। जदयू के महासचिव आरसीपी सिंह के बाद अब जदयू विधायक ललन पासवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।

जदयू विधायक पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बुखार होने के बाद उन्होंने अपनी कोरोना जांच करवाई, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। वहीं इससे पहले आरसीपी सिंह और उनकी पत्नी में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी। उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि बिहार में जिलाधिकारी से लेकर कई विधायक कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static