नीतीश के NDA से अलग होने की अटकलों के बीच जायसवाल बोले- सत्ता परिवर्तन की बातें कयासबाजी

Tuesday, Aug 09, 2022-09:51 AM (IST)

पटनाः बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने की अटकलों के बीच प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निश्चिंतता जताते हुए कहा कि राज्य में सरकार पूरी तरह से स्थिर है और सत्ता परिवर्तन की बातें सिर्फ कयासबाजी हैं।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने सोमवार को कहा कि बिहार सरकार स्थिर है। यहां कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन की बातें सिर्फ कयासबाजी है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजग से अलग होने के सवाल पर कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। वहीं, उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से भाजपा पर जदयू को कमजोर करने का आरोप लगाने के सवाल पर कहा कि ऐसा कोई आरोप भाजपा पर जदयू ने नहीं लगाया है। किसी नेता की ओर से ऐसा कुछ नहीं कहा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static