इस्लामी स्कॉलर मुफ्ती महफूजुर रहमान उस्मानी के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक
Monday, May 24, 2021-10:03 AM (IST)

पटनाः जामियातुल कासिम के संस्थापक सुपौल के फाउंडर और इस्लामी स्कॉलर मुफ्ती महफूजुर रहमान उस्मानी साहब का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया।
नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि मुफ्ती महफूजुर रहमान उस्मानी साहब के इन्तकाल की खबर से दुखी हूं। वे धार्मिक स्कॉलर के साथ-साथ एक नेक दिल इंसान थे। उनकी सामाजिक कार्यों में भी गहरी अभिरूचि थी। उनके इन्तकाल से धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में आला मकाम अता करें और उनके परिवार वालों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की ताकत दें।
बता दें कि डॉ. मौलाना मुफ्ती महफूजूर अकलियत समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने को लेकर सदा प्रयत्नशील रहे। उनके निधन से मधुबनी गांव में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण को लेकर रखी गई आधारशिला को भी झटका लगा है।