क्या टूट जाएगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी! लिट्टी-चोखा भोज में नहीं पहुंचे RLM के ये 3 विधायक, नितिन नवीन से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

Thursday, Dec 25, 2025-02:36 PM (IST)

Upendra Kushwaha News: बिहार की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) द्वारा आयोजित लिट्टी-चोखा भोज में उनकी पार्टी के तीन विधायक शामिल नहीं हुए। वहीं, इन तीनों विधायकों का भोज में ना आना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

तीनों विधायकों ने नितिन नवीन से की मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक, उपेंद्र कुशवाहा ने पटना स्थित अपने आवास पर बुधवार को लिट्टी-चोखा भोज दिया, लेकिन रालोमो के तीन विधायक माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह इस भोज में शामिल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि तीनों विधायक उपेंद्र कुशवाहा के यहां भोज में शामिल नहीं हुए और दिल्ली जाकर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलने पहुंच गए। ऐसे में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के भीतर टूट की आशंका गहराती नजर आ रही है। वहीं, अब रालोमो विधायकों के नितिन नबीन से मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हो सकती हैं।

सूत्रों के अनुसार, जब से उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया है, तब से पार्टी के कई नेताओं और विधायकों में नाराजगी है। दीपक प्रकाश न तो विधानसभा और न ही विधान परिषद के सदस्य हैं। वहीं, इसके बाद से पार्टी के अंदर लगातार नाराजगी चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static