LPG सिलेंडरों की सप्लाई पर गहराया संकट! बिहार में मची भारी हाहाकार, प्रशासन ने कहा- '' घबराएं न, स्टॉक फुल है''

Wednesday, Mar 11, 2026-12:10 PM (IST)

LPG Gas Crisis : पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच छिड़े भीषण युद्ध की तपिश अब बिहार के रसोई घरों तक पहुंच गई है। वहीं बिहार के बिहार के मोतिहारी  गैस खत्म होने की आशंका के बीच एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। वहीं मोतिहारी में बढ़ते तनाव और भीड़ को देखते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आया। जिलाधिकारी (DM) सौरभ जोरवाल ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद जनता से अपील की है कि वे घबराएं नही। जिले में गैस और ईंधन की कोई कमी नहीं है।

अफवाह ने बढ़ाई बेचैनी, घंटों लाइन में खड़े रहे लोग

युद्ध के कारण ईंधन की सप्लाई चेन प्रभावित होने के डर से उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग काम-धंधा छोड़कर सुबह से ही गैस गोदामों के बाहर सिलेंडर लेने के लिए जमा हो गए। कई जगहों पर भीड़ इतनी अधिक थी कि एजेंसी संचालकों को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का मानना था कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते भविष्य में सिलेंडर मिलना मुश्किल हो सकता है, इसलिए वे पहले ही स्टॉक जमा कर लेना चाहते हैं।

प्रशासन ने कहा, "घबराने की जरूरत नहीं"

मोतिहारी में बढ़ते तनाव और भीड़ को देखते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आया। जिलाधिकारी (DM) सौरभ जोरवाल ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

डीएम ने स्पष्ट किया:

"हमने हालात का रिव्यू किया है और कन्फर्म किया है कि जिले में ऐसी कोई कमी नहीं है, और न ही भविष्य में ऐसी कोई उम्मीद है। सब कुछ काफी मात्रा में उपलब्ध है। सब कुछ नॉर्मल है, इसलिए लोगों को बेवजह चिंता नहीं करनी चाहिए, और काम आसानी से चलता रहेगा।"

Motihari, Bihar: On fuel and gas supply disruptions amid the West Asia conflict, DM, East Champaran, Saurabh Jorwal says, "We have reviewed the situation and confirmed that there is no such deficiency in the district, nor is any expected in the future. Everything is available in… pic.twitter.com/vsQQwKvh2f

— IANS (@ians_india) March 11, 2026

वहीं गैस एजेंसी संचालकों ने भी पुष्टि की है कि गोदामों में सिलेंडरों की कोई किल्लत नहीं है। वितरण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और स्टॉक की निरंतर आपूर्ति हो रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static