युवती से हैवानियत! फार्म भरने का झांसा देकर सुनसान जगह ले गया दरिंदा, फिर चाकू की नोक पर कई बार किया दुष्कर्म
Sunday, Dec 28, 2025-05:59 PM (IST)
Kaimur Rape News: बिहार के कैमूर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक युवती के साथ उसके रिश्तेदार ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म (Rape) किया। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
फार्म भरने का झांसा देकर सुनसान जगह ले गया दरिंदा
जानकारी के मुताबिक, मामला भभुआ नगर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में युवती ने अपने एक रिश्तेदार के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, 22 तारीख को आरोपी रिश्तेदार उनके घर आया और कहने लगा लड़कियों का एक फॉर्म भरा जा रहा है। इसके बाद युवती उसकी बात पर भरोसा कर उसके साथ बाइक पर सवार होकर चली गई, लेकिन वह फार्म भरने का झांसा देकर सुनसान जगह ले गया। वहां पर उसने चाकू की नोक पर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इतना हीं नहीं, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीत्ती बताई।
आरोपी गिरफ्तार
वहीं, इसके बाद पीड़िता ने थाने में रिश्तेदार के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तम गोंड के रूप में की गई है।

