पटना के IGIMS में होगा कोरोना संक्रमितों का मुफ्त इलाज: नीतीश कुमार
Friday, Apr 23, 2021-09:31 PM (IST)
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को ध्यान में रखकर पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में संक्रमितों का मुफ्त इलाज की घोषणा की।
नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि आईजीआईएमएस में कोरोना के सभी संक्रमितों का इलाज मुफ्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सीय सेवाओं एवं दवाओं पर हुए खर्च का वहन राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बिहार के सभी जिलों के अस्पतालों में उपलब्ध वेन्टीलेटर को शीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य सरकारी प्रयास अथवा निजी क्षेत्र की संयुक्त भागीदारी से सुनिश्चित किया जा सकेगा।
बता दें कि नीतीश कुमार ने बुधवार को ट्वीट किया कि 18 वर्ष एवं इससे ऊपर के सभी बिहारवासियों का मुफ्त टीकाकरण राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
राज्यसभा MP बनने के बाद नीतीश कुमार की सैलरी में होगी भारी कटौती! जानें सुविधाओं में क्या होगा बदलाव

