दोस्त के साथ पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाना चाहता था पति, मना करने पर ब्लैड से किया जख्मी

Saturday, Aug 28, 2021-05:43 PM (IST)

नालंदाः शादी एक अटूट बंधन है, जो प्यार और विश्वाश की बुनियाद पर टिका होता है, लेकिन बिहार के नालंदा में 7 फेरों से बंधे इस पवित्र रिश्ते की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। यहां शादी की कस्मों को दांव पर लगाकर एक डॉक्टर पति ने अपनी पत्नी पर दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। वहीं पत्नी के इनकार करने पर डॉक्टर पति ने उसके सीने और हाथ पर ब्लैड से वार कर जख्मी कर दिया है। जख्म इतने भयानक है कि पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दरअसल, पूरा मामला जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी गया जिले के सरकारी अस्पताल में पदास्थापित है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति का एक युवती के साथ अवैध संबंध हैं। उसने बताया कि 2006 में उनकी शादी हुई थी और उनकी 13 साल की एक बेटी और 11 साल का बेटा है। महिला के कहा कि शादी के बाद पति डॉक्टर बन गए और उनका व्यवहार बदल गया। अब वे अपने परिवार की रजामंदी से दूसरी शादी करना चाहते हैं। इसलिए वे दोस्त के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर समाज में बदनाम कर मुझसे छुटकारा पाना चाहते हैं।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति का विरोध करने पर उसे और उसके बच्चों को मारा जाता है। शुक्रवार को पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट करते हुए उसे ब्लैड से जख्मी कर दिया। महिला ने इस मामले में थाने में केस दर्ज कराया है। उधर, महिला के ससुर ने भी थाने में उस पर और उसके भाई पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static