सगी मौसी के साथ आपत्तिजनक हालत में था भांजा, नाना के रंगे हाथ पकड़ा और फिर जो हुआ...

Wednesday, Jun 03, 2026-06:19 PM (IST)

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करता हुआ मामला सामने आया है, जहां एक युवक का अपनी ही सगी मौसी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब युवक के नाना ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, जिसके बाद भारी बवाल हुआ। नाना ने पहले दोनों की पिटाई की, फिर ग्रामीणों की पंचायत के बाद, दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई। वहीं अब यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

दो वर्षों से गुपचुप चल रहा था प्रेम प्रसंग 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव का है। बताया जा रहा है कि गोलू महतो नामक युवक का अपनी सगी मौसी ममता कुमारी (निवासी रोहुआ गांव) से पिछले दो वर्षों से अफेयर चल रहा था। चूंकि दोनों के बीच मौसी-भांजे का पवित्र रिश्ता था, इसलिए उनके मिलने पर किसी को कोई शक नहीं होता था। 

PunjabKesari

नाना ने कमरे में रंगे हाथ पकड़ा 

ऐसे ही बीते दिन गोलू महतो अपनी मौसी यानी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। दोनों कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे, तभी अचानक लड़की के पिता और लड़के के नाना जगलाल महतो मौके पर पहुंचे और दोनों को एक साथ देखकर आग बबूला हो गए। इसके बाद घर में जमकर हंगामा हुआ। नाना ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। 

PunjabKesari

मंदिर में संपन्न हुई शादी 

इसके बाद गांव में एक पंचायत बुलाई गई। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद स्थानीय मंदिर में पूरे रीति-रिवाज के साथ गोलू और ममता की शादी करा दी गई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static